फैशन शो वैन्यू पर ग्रेनेड विस्फोट, कार्यक्रम में शामिल होने वाली थी सनी लियोनी 

Sunny Leone (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

इंफाल | इंफाल के हप्ता कांगजीबंग में शनिवार को एक शक्तिशाली ग्रेनेड ब्लास्ट हो गया. यहां अभिनेत्री सनी लियोन की उपस्थिति में एक फैशन शो होने की उम्मीद है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने कहा कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. विस्फोट के पीछे अंडरग्राउंड आतंकवादियों का हाथ होने का संदेह है. यह ब्लास्ट रविवार के फैशन शो के आयोजन स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ है.

अभी तक किसी उग्रवादी संगठन या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. इस संबंध में पोरोमपत थाने में मामला दर्ज किया गया है. मणिपुर के हथकरघा, खादी उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो कराने की योजना बनाई गई थी.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!