UP के अधिकारी की अनोखी पहल: पौधे लगाओ, जमानत पाओ

Plant (1) (1)
The Hindi Post

बिजनौर | उत्तर प्रदेश की बिजनौर जेल में बंद कैदियों को जमानत के लिए अब शपथ पत्र देना होगा कि वे कम से कम सात पौधे लगाएंगे. इस पहल की शुरुआत मांगे राम चौहान ने की है जो वर्तमान में बिजनौर जिले में एसडीएम के पद पर तैनात हैं.

इससे पहले अमरोहा जिले में तैनाती के दौरान भी उन्होंने इसी तरह की पहल की शुरुआत की थी.

उन्होंने सीआरपीसी की धारा 107, 116, 151 के आरोपियों से अंडरटेकिंग लेना शुरू कर दिया. ये वो आरोपी हैं जो जमानत लेना चाहते हैं.

एसडीएम ने कहा, “जमानत लेने वालों को अपनी जमीन पर पौधे लगाने होते हैं, उनका पालन-पोषण करना होता हैं अदालती सुनवाई में इसका सचित्र सबूत भी देना होता हैं.

इसी तरह, दो गारंटरों को भी एक-एक पौधा लगाना होता है. उन्होंने कहा कि मनुष्य पेड़-पौधों के बिना जीवित नहीं रह सकता. जब आसपास का वातावरण हरा-भरा होगा और पौधे होंगे तो समाज भी स्वस्थ रहेंगे.

एसडीएम का प्रयास रंग लाया है और उन्होंने कहा कि अब तक अमरोहा और बिजनौर जिलों में इस पहल के तहत विभिन्न प्रजातियों के 20,000 के करीब पौधे लगाए जा चुके हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!