एक हाथ में तमंचा, दूसरे में बीड़ी…., फिल्मी स्टाइल में हत्यारोपी ने किया पुलिस के सामने सरेंडर
एक हाथ में तमंचा, दूसरे में बीड़ी…., फिल्मी स्टाइल में हत्यारोपी ने किया पुलिस के सामने सरेंडर
उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपनी पत्नी के लिवइन पार्टनर की दिनदहाड़े हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के समय उसने हाथ में तमंचा लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. बड़ी सूझबूझ और बहादुरी से पुलिस ने उसे काबू में किया. हत्यारोपी का नाम प्रदीप है जिसने वीडियो बनाकर इस कांड की जिम्मेदारी ली थी. आइये जानते हैं पूरा मामला…
आपको बता दें कि मेरठ के बहसूमा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में ‘मौत का खौफ 302’ आईडी से पुलिस को ललकारने वाले खूनी प्रदीप का खेल खत्म हो गया है. एसएसपी अविनाश पांडे ने पुष्टि की है कि सुनील उर्फ गाबा की दिनदहाड़े हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पकड़े जाने से पहले का मंजर किसी डार्क थ्रिलर फिल्म जैसा था. हाथ में पिस्टल लहराते हुए प्रदीप ने न केवल हत्या की जिम्मेदारी ली, बल्कि पुलिसवालों के सीने पर तमंचा तानकर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे डाली.
प्रदीप का एक और वीडियो
इसमें वो पुलिस की गिरफ्त में जाने से पहले बीड़ी पी रहा है.
प्रदीप की पत्नी डेढ़ साल पहले अपने प्रेमी सुनील के साथ चली गई. अब दिलजले प्रदीप ने सुनील की हत्या कर दी.
📍मेरठ, यूपी pic.twitter.com/uXSrYfDzlx
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) February 26, 2026
बदले की आग में जल रहे इस शख्स का दावा था कि उसकी पत्नी को ले जाने का अंजाम सिर्फ मौत है. पुलिस ने भारी तनाव के बीच अपना बचाव करते हुए इस सिरफिरे हत्यारे को दबोच लिया. आरोपी ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर उसके परिवार को छुआ गया, तो वह खाकी पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटेगा. अरेस्ट होने से पहले आरोपी पुलिसवालों के सामने बीड़ी पीता नजर आया.
मालूम हो कि बहसूमा में बुधवार को प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते प्रदीप ने सुनील उर्फ गाबा की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. वारदात उस वक्त हुई जब सुरेंद्र बाइक से रामराज बाजार से गुजर रहे थे. सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को कमर और कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोलियां मारते देखा गया.
हत्या के बाद आरोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर ‘मौत का खौफ 302’ आईडी से 4 मिनट का वीडियो वायरल किया. वीडियो में उसने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसे अपनी पत्नी के साथ फरार होने का बदला बताया. आरोपी ने हथियारों के साथ पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी थी और अपनी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी.
