पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी

Petrol 2
The Hindi Post

नई दिल्ली | पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को फिर से बढ़ोतरी हुई, जिससे इसकी खुदरा कीमत देश भर में उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। इस हिसाब से राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल और डीजल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर क्रमश: 104.79 रुपये प्रति लीटर और 93.53 रुपये प्रति लीटर हो गए।

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल 34 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 110.75 रुपये प्रति लीटर हो गया, जो सभी चार मेट्रो शहरों में सबसे अधिक है। मुंबई में डीजल की कीमत भी एक लीटर के लिए 101.40 रुपये है।

पिछले कुछ दिनों से ईंधन की कीमतें स्थिर रहने के बाद गुरुवार को फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

डीजल की कीमतों में तेजी से वृद्धि के साथ, देश के कई हिस्सों में ईंधन अब 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!