मनमोहन सिंह की तबीयत स्थिर, रुटीन टेस्ट के लिए एम्स पहुंचे

Manmohan Singh IANS_800x451

फाइल फोटो/आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत स्थिर है। मनमोहन सिंह बुधवार शाम 6 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे।

जानकारी के अनुसार एम्स के कार्डियो टावर में डॉक्टर नीतीश नायक की देखरेख में मनमोहन सिंह का चेकअप किया जा रहा है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से इस मसले पर प्रवक्ता प्रणव झा ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के संबंध में कुछ निराधार अफवाहें हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनका नियमित चेकअप हो रहा है। हम आवश्यकतानुसार किसी भी अपडेट को साझा करेंगे।

हालांकि इससे पहले ये जानकारी निकलकर सामने आई कि पूर्व प्रधानमंत्री को पिछले दो दिन से हल्का बुखार था। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले 2009 में, मनमोहन सिंह की दिल्ली के एम्स में ही एक कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद डॉक्टर के निर्देशानुसार मनमोहन सिंह सामान्य जांच के लिए अस्पताल जाते रहते हैं।

डॉक्टर मनमोहन सिंह बीते अप्रैल में कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। इसके बाद उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!