दर्दनाक हादसा : क्रैश हुआ हुआ यात्रियों को लेकर जा रहा विमान, पायलट समेत प्लेन में सवार सभी की मौत

Plane Crash Depositphotos_895405142_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

दर्दनाक हादसा : क्रैश हुआ हुआ यात्रियों को लेकर जा रहा विमान, पायलट समेत प्लेन में सवार सभी की मौत

 

पेरू (दक्षिण अमेरिकी देश) के नाज्का शहर के पास यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल ‘नाज्का लाइन्स’ का हवाई दौरा करा रहा एक विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

रिपोर्ट्स में नाज्का नगर प्रशासन के हवाले से बताया गया है कि ‘एरोडियाना’ एयरलाइन के सेसना ग्रैंड कैरावान विमान ने इका शहर से उड़ान भरी थी. दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और जांच जारी है.

मृतकों में 11 विदेशी पर्यटक शामिल
मृतकों में सात इतालवी, दो स्पेनिश और दो जर्मन नागरिक शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 से 78 वर्ष के बीच थी. इसके अलावा पेरू के दो चालक दल (पायलट और सह-पायलट) की भी इस हादसे में जान चली गई है.

राष्ट्रपति ने व्यक्त किया शोक
राष्ट्रपति केइको फुजीमोरी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि सुरक्षा समीक्षा के लिए हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद करने पर विचार किया जा रहा है और इस पर अंतिम फैसला संबंधित मंत्रालयों की रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि नाज्का लाइन्स पेरू के रेगिस्तान में प्राचीन जनजातियों द्वारा बनाई गई विशाल भू-आकृतियाँ हैं, जिन्हें केवल हवाई मार्ग से ही पूरी तरह देखा जा सकता है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!