अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्कूटर लेकर पहुंचा शख्स, हुआ हंगामा, जानिए क्या है मामला

Kota Collage (1) (1) (1)
The Hindi Post

यह खबर राजस्थान के कोटा से है. यहां के एमबीएस अस्पताल में जब एक शख्स को व्हीलचेयर नहीं मिली तो वो अपने बेटे को स्कूटी से अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लेकर पहुंच गया. दरअसल, इस शख्स के बेटे के पैर में फ्रैक्चर हो गया था. बेटे का इलाज कराने यह शख्स एमबीएस अस्पताल पहुंचा था. इस शख्स का दावा है कि उसे व्हीलचेयर नहीं मिली. जब उसे व्हीलचेयर नहीं मिली तो वह स्कूटी से अपने बेटे को लिफ्ट तक लाया और फिर इसी लिफ्ट से तीसरी मंजिल पर पहुंच गया.

इस बात की जानकारी जब अस्पताल के स्टाफ को लगी तो हंगामा हो गया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में एक शख्स स्कूटी को लिफ्ट के अंदर ले जाते हुए नजर आ रहा है. इस व्यक्ति का नाम मनोज जैन है. मनोज एक वकील है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज का यह आरोप है कि अस्पताल में उन्हें व्हीलचेयर नहीं मिली. मनोज ने मीडिया को दिए बाइट में कहा कि जब व्हीलचेयर नहीं मिली तो अपने बेटे को इलाज के लिए कैसे ले जाते. एडवोकेट मनोज जैन ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी से पूछकर ही वो स्कूटर अंदर लेकर गए थे.

मनोज ने कहा, “मेरा स्कूटर इलेक्ट्रिक है और आवाज नहीं करता है. इसीलिए मैंने स्टाफ से पूछा तो उन्होंने अनुमति दे दी जिसके बाद मैं स्कूटर अंदर लेकर चला गया.”

वहीं, अस्पताल के उप अधीक्षक कर्नेश गोयल ने मीडिया को बताया कि अस्पताल के भीतर वाहन लाना प्रतिबंधित है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!