UP: चोरी के शक में मुस्लिम युवक को पेड़ से बांध कर पीटा, गंजा कर दिया, लगवाए गए ‘जय श्री राम’ के नारे

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

यूपी के बुलंदशहर में एक युवक पर चोरी का आरोप लगा के उसको गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया. इसके बाद उसको पेड़ से बांध दिया. उसे गंजा कर दिया. बात यही नहीं खत्म हुई. इसके बाद दबंगो ने उससे “जय श्री राम” के नारे लगवाए.

इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब यह मामला बुलंदशहर पुलिस के संज्ञान में आया तो वह सक्रिय हो गई. जिस युवक के साथ ये ज्यादती हुई है उसका नाम साहिल पुत्र शकील है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना ककोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई है. बताया जा रहा है कि यह मामला 13 जून का है.

इस मामले में बुलंदशहर पुलिस ने भी बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि थाना ककोड़ क्षेत्र का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों जिसमें गावं के ही तीन युवक चोरी के शक में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस सम्बन्ध में थाना ककोड़ में मुकदमा दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बाइट में कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!