कांग्रेस नेता ने मंच से कहा – जिनकी दो पत्नियां, उन्हें पार्टी देगी 2 लाख रूपए, VIDEO
रतलाम | मध्य प्रदेश की रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जिन लोगों की दो पत्नियां हैं, उन्हें सालाना दो लाख रुपए मिलेंगे.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में सैलाना में कांग्रेस उम्मीदवार भूरिया के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया था. इस मौके पर भूरिया ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देगी और जिनकी दो पत्नियां हैं, उन्हें दो लाख रुपए मिलेंगे.
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी भूरिया की बात का समर्थन करते हुए कहा कि आपके भावी सांसद कांतिलाल भूरिया ने बहुत बड़ी घोषणा कर दी है. जिनकी दो पत्नियां होंगी, उनको डबल मिलेगा.
Ratlam, Madhya Pradesh: “If Congress comes to power, women would receive one lakh rupees annually, and individuals with two wives would receive two lakh rupees,” said Congress leader Kantilal Bhuria pic.twitter.com/Wz6H2MF71s
— IANS (@ians_india) May 9, 2024
IANS
