10 दिन पहले हुई मुलाकात, दोस्त के रूम में नाबालिग कपल ने बनाया शारीरिक संबंध, सेक्स के दौरान हुई मौत, 17 साल के लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया…..

patna 2

सांकेतिक तस्वीर (Meta AI)

The Hindi Post

पटना में शुक्रवार को फिजिकल रिलेशन बनाने के दौरान एक लड़की की मौत हो गई. शनिवार को ये मामला सामने आया है. लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं. लड़के की उम्र 17 साल है.

लड़की जहानाबाद की रहने वाली है, वो अपने बॉयफ्रेंड के बुलाने पर पटना आई थी. लड़का उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया. वहां वो उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने लगा. इसी दौरान लड़की को ब्लीडिंग शुरू हो गई.

लड़का उसे लेकर अस्पताल पहुंचा. डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है. शनिवार को लड़की का शव पोस्टमॉर्टम के लिए PMCH लाया गया. पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया है. इसके साथ ही इस मामले में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग लड़के ने बताया- ’10 दिन पहले जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर लड़की से मुलाकात हुई थी. इसी दौरान हम दोनों ने एक दूसरे से मोबाइल नंबर लिया. हमारी बातचीत शुरू हुई. हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे.’

‘गुरुवार को हम दोनों ने मिलने का प्लान बनाया. हम दोनों एक-दूसरे के साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहते थे. वो भी उसके लिए तैयारी थी.’

‘शुक्रवार को मैंने उसे मिलने के लिए जहानाबाद से पटना बुलाया था. मैं अपने घर मसौढ़ी से पटना जंक्शन पहुंचा. वो आई इसके बाद हम रेलवे स्टेशन के बाहर एक चाय की दुकान पर रुके.’

‘इसके बाद मैंने अपने एक दोस्त को कॉल किया. मैंने कहा कि हम दोनों तुम्हारे रूम पर आ रहे हैं. उसने एड्रेस भेजा. इसके बाद हम जक्कनपुर थाने के करबिगहिया पहुंच गए.’

‘दोस्त मुझे कहा कि तुरंत अस्पताल लेकर चलना चाहिए. इसके बाद मैं उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचा. डॉक्टर ने PMCH रेफर कर दिया. PMCH पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.’

लड़की के दादा ने बताया- ‘उसके पिता बढ़ई मिस्त्री हैं. लड़की ने 5वीं तक पढ़ाई की थी. इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था. शुक्रवार की सुबह 8 बजे वो घर से कहकर निकली थी कि पापा के पास जहानाबाद जा रही हूं. वो पटना कैसे पहुंची, मुझे नहीं पता. जो लड़का पकड़ा गया है, उसके बारे में भी कोई जानकारी पहले से नहीं थी.’

आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके दोस्त के घर रेड की. पुलिस ने वो कमरा भी देखा.

जक्कनपुर के प्रभारी थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि ‘रेप के मामले में केस दर्ज हुआ है. रूम उपलब्ध कराने वाले दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. लड़का आर्थिक रूप से कमजोर था, इसीलिए अपने जानने वाले के कमरे पर लड़की को लेकर गया था. फिलहाल नाबालिग को किशोर न्याय परिषद (बाल सुधार गृह) भेजा जा रहा है.’


The Hindi Post
error: Content is protected !!