पांच बच्चों की मां को हुआ इश्क, प्रेमी संग हुई फरार, पति बोला….

man and woman love Meta AI (1)

सांकेतिक फोटो (Meta AI)

The Hindi Post

बिहार के बेतिया जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी. यहां शिकारपुर थाना इलाके के एक गांव में 5 बच्चों की मां 20 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला अपनी सबसे छोटी बेटी को भी साथ ले गई, जबकि बाकी चार बच्चे घर पर बेसहारा रह गए.

जानकारी के अनुसार, महिला का गांव के ही युवक से काफी समय से फोन पर संपर्क था. यह संपर्क धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया और एक दिन दोनों मौका देखकर घर से फरार हो गए. महिला का पति उस समय पंजाब में था, जहां वह मजदूरी करता था. जब उसकी बड़ी बेटी ने फोन पर जानकारी दी तो वह सुनकर हैरान रह गया. जैसे-तैसे वह पंजाब से गांव लौटा और आसपास हर जगह तलाश की, लेकिन पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं मिला.

बेबस होकर महिला के पति ने शिकारपुर थाने में तहरीर देकर पुलिस से गुहार लगाई है. उसका आरोप है कि टुमन अंसारी नाम का युवक साजिश कर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया, उसने अपहरण कर लिया है. महिला के पति ने आरोपी युवक के परिवार वालों पर भी आरोप लगाया है. इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!