पैरालंपिक (हाई जंप): प्रवीण कुमार ने भारत के लिए जीता रजत पदक

Praveen Kumar

प्रवीण कुमार की यह फोटो केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक द्वारा ट्विटर पर साझा की गई

The Hindi Post

टोक्यो | प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक खेलों के पुरुषों की हाई जंप टी64 में रजत पदक जीता। प्रवीण 2.07 की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस के बाद दूसरे स्थान पर रहे, क्योंकि वह तीन कोशिशों में 2.10 मीटर की दूरी तय नहीं कर सके।

प्रवीण का रजत पदक टोक्यो 2020 में भारत का 11वां पदक है, जिसमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस ने 2.10 मीटर की अंतिम छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पोलैंड के मैसील लेपियाटो ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!