भारत के इस शहर में हुआ 221 फीट ऊंचे रावण का रिमोट कंट्रोल से दहन
सांकेतिक तस्वीर
भारत के इस शहर में हुआ 221 फीट ऊंचे रावण का रिमोट कंट्रोल से दहन
हरियाणा के पंचकूला स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा महोत्सव के दौरान विश्व के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया. श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशाल पुतले को देखने के लिए पंचकूला सहित पूरे ट्राईसिटी से हजारों श्रद्धालु पहुंचे.
समारोह के दौरान आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर रावण दहन की प्रक्रिया पूरी की गई. दहन से ठीक पहले मैदान में की गई भव्य व रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया.
#WATCH Panchkula, Haryana: On the occasion of Dussehra, a 221-foot-tall effigy of Ravana has been prepared in the city. https://t.co/yrP1bW31xf
— ANI (@ANI) October 20, 2026
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी विशेष आयोजन किया गया, जहां हरियाणवी गायक तेजपाल ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा. विशालकाय पुतले, जीवंत आतिशबाजी और संगीत की धुन के बीच ट्राईसिटी के लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को अपने कैमरों में कैद किया.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
