जेब में मोबाइल फटने से सड़क पर गिरा बाइक सवार, हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Motorcycle Pocket Phone Explosion (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

जेब में मोबाइल फटने से सड़क पर गिरा बाइक सवार, हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अप्रत्याशित हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी 40 वर्षीय विकास सोमवार शाम अपनी मां को ननिहाल छोड़कर बाइक से लौट रहे थे. बहलना चौक के पास अचानक उनकी शर्ट की जेब में रखा मोबाइल फोन कथित तौर पर तेज धमाके के साथ फट गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित विस्फोट के प्रभाव से विकास ने बाइक से संतुलन खो दिया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी.

एक शुगर मिल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत विकास अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. दशहरे के दिन जेब में रखे मोबाइल में हुए कथित ब्लास्ट की इस घटना से क्षेत्र में चिंता और चर्चा का माहौल है. वही विकास के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!