VIDEO: फिलिस्तीन समर्थक ने किया अजीब काम! एक-साथ दर्जनों चूहों को McDonald’s रेस्टोरेंट के अंदर छोड़ा, डर के भागी लड़कियां

Rat animal-gdd8876af6_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक फिलिस्तीन समर्थक नजर आ रहा है. यह शख्स ब्रिटेन में एक मैकडॉनल्ड्स आउटलेट जाता है ओर वहां दर्जनों चूहों को छोड़ देता है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स हाथों में गत्ते का बॉक्स लेकर कही जा रहा है. थोड़ी ही देर में वो एक मैकडॉनल्ड्स आउटलेट में एंट्री लेता है ओर बॉक्स को पलट देता है. बॉक्स में बड़ी संख्या में चूहें होते है. पहले तो कोई कुछ समझ नहीं पाता हैं पर जैसे ही कुछ लोगों की नजर चूहों पर पड़ती हैं वो हैरान रह जाते हैं.

मैकडॉनल्ड्स आउटलेट के अंदर फर्श पर एक साथ ढेरों चूहें चलने लगते हैं. इस दौरान, शख्स नारा लगाता हैं “फिलिस्तीन को आजाद करो (फ्री… फिलिस्तीन)”.

चूहों को फिलिस्तीनी झंडे के चार अलग-अलग रंगों में रंगा गया था. यह रंग थे हरा, काला, सफेद और लाल.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!