परिवार ने नहीं मानी लड़की की एक बात तो उसने ले ली 13 लोगों की जान..

Woman Girl (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि जब लोगों को उस बारे में पता चला तो उनके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई. दरअसल, इस लड़की पर अपने ही परिवार के 13 लोगों को मौत की नींद सुलाने का आरोप हैं. इस वारदात को अंजाम देने में लड़की के बॉयफ्रेंड ने भी उसकी मदद की.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की एक लड़के को पसंद करती थी. वह उसी से शादी करना चाहती थी. पर उसके परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए सहमत नहीं थे. लड़की ने इस बारे में लड़के को बताया. फिर दोनों ने खौफनाक साजिश रच डाली. उन्होंने परिवार को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वाकया 19 अगस्त का हैं. लड़की को रविवार को गिरफ्तार किया. पुलिस इस मामले में अब तक जांच कर रही थी.

द डॉन (पाकिस्तानी अखबार) की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि शाइस्ता को आमिर बख्श से प्यार था लेकिन उसका परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं था. इसके बाद दोनों ने 19 अगस्त को एक खौफनाक साजिश को अंजाम दे दिया. उन्होंने पूरे परिवार के खाने में जहर मिला दिया. शाइस्ता के परिवार के नौ सदस्यों की मौत जहरीला खाना खाने के तुरंत बाद ही हो गई थी जबकि चार अन्य लोगों की मौत इलाज के दौरान अगले दिन हुई.

जब यह मामला पुलिस के सामने आया तो उन्होंने गहनता से जांच की. मृतकों का पोस्टमॉर्टेम कराया गया. पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने पर पता चला कि सभी लोगों की मौत जहरीला खाना खाने से हुई थी. इसके बाद पुलिस से लड़की से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया.

पुलिस ने बताया लड़की और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था. लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से गेहूं में जहर मिलाने की बात कबूल की.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!