इस देश में चंद घंटो में 600 लोगों को उतारा गया मौत के घाट

Gun Shot

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒 (सांकेतिक)

The Hindi Post

पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में “नरसंहार” हुआ है. यहां के बार्सालोघो शहर में करीब 600 लोगों को चंद घंटों के अंदर ही मौत के घाट उतार दिया गया. यह घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है.

फ्रांस की शीर्ष खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अलकायदा से जुड़े आतंकवादियों ने बुर्किना फासो के बार्सालोघो शहर में “नरसंहार” को अंजाम दिया. उन्होंने 600 लोगों की हत्या कर दी. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे.

बुर्किना फासो में सक्रिय जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) के सदस्यों ने बार्सालोघो में ग्रामीणों पर गोलियों की बौछार कर दी थी. वे मोटरसिकलों पर सवार होकर आए थे. यह बुर्किना फासो के इतिहास में सबसे भयानक “नरसंहार” है.

फ्रांसीसी सरकार के सुरक्षा आकलन का हवाला देते हुए, सीएनएन ने रिपोर्ट किया कि इस हमले में 600 लोगों की हत्या की गई है.

बुर्किना फासो में जिहादी विद्रोह 2015 में शुरू हुआ था. इस संघर्ष के परिणामस्वरूप 20,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके है.

वैश्विक संघर्ष पर नजर रखने वाले ACLED विश्लेषण समूह के अनुसार, अलकायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध जिहादी लड़ाकों ने 2015 से लेकर अब तक बुर्किना फासो में 20,000 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!