पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने भारत को दी बड़ी धमकी, कहा- “…तो कोलकाता पर…..”

Khwaja Asif 2 (1)

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फोटो क्रेडिट: IANS)

The Hindi Post

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने भारत को दी बड़ी धमकी, कहा- “…तो कोलकाता पर…..”

 

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि यदि भारत ने किसी भी प्रकार के ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ (छद्म सैन्य कार्रवाई) का ‘दुस्साहस’ किया तो पाकिस्तान भारत के पूर्वी महानगर कोलकाता तक हमले करेगा.

आसिफ की यह भड़काऊ टिप्पणी भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस हालिया बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने “पड़ोसी देशों” को भारत के खिलाफ किसी भी तरह की ‘दुस्साहसिक सैन्य कार्रवाई’ न करने की कड़ी चेतावनी दी थी.

सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, “अगर इस बार भारत किसी भी तरह का फर्जी ऑपरेशन (फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन) करने की कोशिश करता है, तो इंशाअल्लाह हम उसे कोलकाता तक ले जाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “यदि भारत अपने ही लोगों या अपनी हिरासत में मौजूद पाकिस्तानियों के शवों को कहीं प्लांट करके किसी ‘फॉल्स-फ्लैग ऑपरेशन’ (छद्म सैन्य कार्रवाई) की साजिश रचता है और यह दावा करता है कि वे आतंकवादी थे जिन्होंने अमुक वारदातों को अंजाम दिया तो पाकिस्तान इस संघर्ष को कोलकाता तक ले जाएगा.”

गुरुवार को आसिफ ने कहा था कि किसी भी हमले पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया त्वरित, सुनियोजित और निर्णायक होगी.

 

Hindi Post Dot In

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!