कैसे है पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ?, जेल प्रशासन ने बताया

Imran Khan

फाइल फोटो/आईएएनएस

The Hindi Post

कैसे है पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ?, जेल प्रशासन ने बताया

 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल से ट्रांसफर और खराब सेहत को लेकर चल रही अफवाहों पर अदियाला जेल प्रशासन ने विराम लगा दिया है. अधिकारियों ने बुधवार को स्पष्ट किया कि इमरान खान अब भी जेल में ही हैं और उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है. प्रशासन ने कहा कि उन्हें सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं.

Geo TV की रिपोर्ट के मुताबिक, अदियाला जेल प्रशासन ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया कि इमरान खान को जेल से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है.

उधर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि इमरान खान को जेल में “फाइव स्टार स्तर” की सुविधाएं मिल रही हैं. दावा है कि वो पसंदीदा टीवी चैनल देख सकते है. साथ ही उनके एक्सरसाइज करने के लिए मशीनें उपलब्ध है.

बता दे कि इमरान खान अगस्त 2023 से भ्रष्टाचार और आतंकवाद सहित कई मामलों में जेल में बंद हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!