ईरान युद्ध से पड़ोसी मुल्क का हाल-बेहाल, रोज 8 बजे करना होगा यह काम, शहबाज शरीफ ने दिए आदेश

Shahbaz Sharif (1) (1)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

ईरान युद्ध से पड़ोसी मुल्क का हाल-बेहाल, रोज 8 बजे करना होगा यह काम, शहबाज शरीफ ने दिए आदेश

 

मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में जारी तनाव और ईरान द्वारा हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बाधित किए जाने के कारण उत्पन्न वैश्विक ईंधन संकट का असर अब पाकिस्तान पर भी दिखाई देने लगा है. पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी की आशंका के बीच पाकिस्तानी सरकार ने ऊर्जा संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाते हुए ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ जैसे उपाय लागू करने का निर्णय लिया है.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में तय किया गया कि सिंध को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे बंद कर दिए जाएंगे. हालांकि, खैबर पख्तूनख्वा के कुछ क्षेत्रों में बाजार रात 9 बजे तक खुल सकेंगे, जबकि बेकरी, रेस्तरां और खाद्य दुकानें रात 10 बजे तक खुल सकेंगी. विवाह समारोहों पर भी समय सीमा लागू की गई है, जबकि दवा दुकानों को छूट दी गई है. यह आदेश 7 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा.

पाकिस्तानी सरकार ने गिलगित और मुजफ्फराबाद में एक महीने तक अंतर-शहरी सार्वजनिक परिवहन मुफ्त करने और डिजिटल वॉलेट के माध्यम से पेट्रोलियम खरीद पर राहत जारी रखने का भी फैसला किया है. प्रधानमंत्री शरीफ ने सभी प्रांतों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि सिंध (प्रांत) भी जल्द ऐसे कदम उठाएगा.

उल्लेखनीय है कि ईरान पर हमलों के बाद (28 फरवरी) से हॉर्मुज स्ट्रेट में व्यवधान के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे पाकिस्तान सहित कई देशों में ईंधन संकट गहरा गया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!