ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत पर इस देश पर अभी नहीं लागू होगा सीजफायर, हमले रहेंगे जारी

Benjamin Netanyahu

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत पर इस देश पर अभी नहीं लागू होगा सीजफायर, हमले रहेंगे जारी

 

तेल अवीव | ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा हो गई है पर इजरायल एक देश के खिलाफ लड़ाई जारी रख सकता है. इस देश का नाम है लेबनान. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह दो हफ्तों का संघर्ष-विराम लेबनान पर लागू नहीं होता है. हालांकि, ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल ने सहमति जताई है.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा, “इजरायल, राष्ट्रपति ट्रंप के उस फैसले का समर्थन करता है जिसके तहत ईरान के खिलाफ हमलों को दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया है. यह समर्थन इस शर्त पर है कि ईरान तुरंत जलडमरूमध्य (स्ट्रेट्स) को खोल दे और अमेरिका, इजरायल व इस क्षेत्र के अन्य देशों पर होने वाले हमलों को भी रोके.”

बयान में आगे कहा गया है कि इजरायल, अमेरिका के उन प्रयासों का भी समर्थन करता है जिनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान अब अमेरिका, इजरायल, अरब देशों और पूरी दुनिया के लिए परमाणु, मिसाइल या आतंकवादी खतरा न बना रहे. अमेरिका ने इजरायल को बताया है कि वह भविष्य में होने वाली बातचीत में इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

इसके साथ ही इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने जारी बयान में कहा कि यह दो हफ्तों का संघर्ष-विराम लेबनान पर लागू नहीं होता है.

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष-विराम समझौते के तहत ईरान के खिलाफ हमलों को दो हफ्ते के लिए सशर्त रोकने की घोषणा की. उन्होंने इस कदम को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़’ को फिर से खोलने के प्रयासों से जोड़ा.

ईरान ने इस प्रस्ताव को अस्थायी रूप से स्वीकार करने का संकेत दिया है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद हो जाते हैं तो तेहरान भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देगा.

 

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं


The Hindi Post
error: Content is protected !!