भोपाल: 50 से अधिक नर्सों ने हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक पर लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप, मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

Hamidia Hospital (1)

हमीदिया अस्पताल (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

भोपाल से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा संचालित हमीदिया अस्पताल की 50 से ज्यादा नर्सों ने मेडिकल सुप्रीटेंडेंट पर छेड़छाड़ और यौन शौषण का आरोप लगाया है।

इस संबंध में नर्सों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर दीपक मरावी के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि डॉक्टर दीपक ‘गलत व्यवहार’ करते है खास तौर पर रात की शिफ्ट में। नर्सों ने मुख्यमंत्री से कार्यवाही करने की मांग की है।

इतने गंभीर आरोपों की जानकारी होने पर राज्य सरकार ने तुरंत जांच बिठा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मीडियाकर्मियों को पुष्टि की कि डॉक्टर दीपक मरावी के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है और इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए है।

उन्होंने कहा कि डिविजनल कमिश्नर गुलशन बामरा जांच करेंगे और 10 दिन में अपनी रिपोर्ट देंगे।

इसी मामले में हस्तक्षेप करते हुए, मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को एक नोटिस जारी कर 10 दिनों में अपना जवाब देने को कहा है।

मामला सामने आने के बाद, राज्य की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को इस मुद्दे पर घेरा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ शिवराज सरकार पर हमलावर है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!