अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, एक पायलट का हुआ निधन

helicopter-6622214_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.

रक्षा सूत्रों ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में तवांग के निकट अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सेना के अधिकारियों ने कहा, हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि नियमित उड़ान के दौरान सुबह करीब 10 बजे चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना से दोनों पायलट घायल हो गए. उन्हें तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया.

उन्होंने आगे बताया, “बड़े खेद के साथ सूचित किया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल एक पायलट ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं है. और जानकारी इक्कठा की जा रही है.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!