तृणमूल कांग्रेस की एक और सांसद ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा, TMC के उच्च सदन में रह गए बस इतने MP
तृणमूल कांग्रेस की एक और सांसद ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा, TMC के उच्च सदन में रह गए बस इतने MP
बंगाल चुनाव में हार के बाद संकट में घिरी ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के बाद अब प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. पिछले कुछ दिनों में इस्तीफा देने वाली वह चौथी राज्यसभा सांसद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट किया गया है कि उन्होंने कोलकाता से ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा राज्य सभा के सभापति को भेजा है.

दिग्गज अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी कोयल को ममता बनर्जी ने इसी साल अप्रैल में राज्यसभा भेजा था.
चुनाव में शिकस्त के बाद टीएमसी में चौतर्फा बगावत मची हुई है. इससे पहले 50 से ज्यादा विधायक और काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में एक दर्जन लोकसभा सांसद बगावत कर चुके हैं. अब राज्यसभा सांसदों के एक के बाद एक इस्तीफों ने ममता बनर्जी को बड़े राजनीतिक संकट में डाल दिया है.
Hindi Post Dot In
ममता बनर्जी को एक और झटका ! अब टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, शपथ के दो महीने बाद ही मोह भंग ?
