परफॉर्म करते-करते अचानक स्टेज पर गिर पड़े उड़िया गायक मुरली मोहपात्रा, हुआ निधन

Murli Mohapatra (1)

मुरली महापात्रा (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

भुवनेश्वर | उड़िया गायक मुरली प्रसाद महापात्रा रविवार रात ओडिशा के जेपोर शहर में एक कार्यक्रम में लाइव परफॉर्म कर रहे थे. अपनी परफॉरमेंस खत्म करके वो कुर्सी पर बैठ गए और अन्य गायकों की परफॉरमेंस देखने लगे.

इस दौरान वो कुर्सी से नीचे गिर पड़े. उनके गिरते ही वहां अफरफातरी मच गई. उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

सूत्रों के मुताबिक, महापात्रा दुर्गा पूजा के लिए कोरापुट जिले के जेपोर कस्बे के राजनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे. एक दो गाने गाने के बाद वह मंच पर एक कुर्सी पर बैठ गए और दूसरे गायकों को सुन रहे थे, इस दौरान वह कुर्सी से गिर पड़े.

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुरली के बड़े भाई विभूति प्रसाद महापात्रा ने कहा कि वह लंबे समय से हृदय रोग और मधुमेह से पीड़ित थे. उनका 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!