जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक हेमंत लोहिया का हत्यारोपी यासिर मालिक गिरफ्तार, गला रेतकर की गई थी हत्या
हेमंत लोहिया (बाएं), यासिर मालिक (दाएं)
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (जेल) हेमंत कुमार लोहिया की हत्या के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोहिया का शव जम्मू में उनके एक दोस्त के घर से सोमवार को मिला था।
पुलिस ने कहा कि पुलिस महानिदेशक का घरेलू नौकर यासिर मलिक, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। यासिर, रामबन का रहने वाला है।
डीजीपी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, दिलबाग सिंह ने कहा कि अभी तक की जांच में कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आया है। हालांकि जांच अभी जारी है।

पुलिस के अनुसार, नौकर हत्या को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। घटनास्थल से एकत्र किए गए सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी को अपराध को अंजाम देने के बाद भागते हुए भी देखा गया है।
पुलिस ने कहा कि यासिर इस घर में लगभग छह महीने से काम कर रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और अवसाद में था।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
(इनपुट्स: आईएएनएस)
