BIG NEWS | नोएडा में भारी बवाल, हुई पत्थरबाजी, वाहनों में लगाई गई आग, क्या है यह मामला ?, VIDEO
फोटो: आईएएनएस
नोएडा में भारी बवाल, हुई पत्थरबाजी, वाहनों में लगाई गई आग, क्या है यह मामला ?
नोएडा | नोएडा के फेस-2 औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है. सोमवार को यह आंदोलन उस समय अचानक हिंसक हो गया जब अलग-अलग कंपनियों के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आक्रोश में आकर हंगामा शुरू कर दिया. विशेष रूप से मदरसन कंपनी के बाहर स्थिति बेकाबू हो गई जहां प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, कई वाहनों में आग लगा दी और पूरे इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया.
इस पूरे विवाद की जड़ रिचा ग्लोबल नाम की कंपनी को माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रिचा ग्लोबल की एक यूनिट हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित है जहां पिछले कई दिनों से श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. वहां कंपनी प्रबंधन ने 35 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि को मंजूरी दी थी जिसके तहत टेक्निकल स्टाफ की सैलरी 20,000 और नॉन-टेक्निकल स्टाफ की सैलरी 15,000 हो गई थी.
Noida, Uttar Pradesh: A vehicle was set on fire during a protest by a large number of company employees demanding a salary hike in Phase 2 of Noida. Heavy police deployment was also made to bring the situation under control pic.twitter.com/U1Fo9ZVwyl
— IANS (@ians_india) April 13, 2026
इसी फैसले के बाद नोएडा फेस-2 में स्थित रिचा ग्लोबल की चार अन्य फैक्ट्रियों में कार्यरत सैकड़ों श्रमिकों ने भी समान वेतन वृद्धि की मांग शुरू कर दी. उनका कहना है कि जब कंपनी ने फरीदाबाद यूनिट में वेतन बढ़ाया है तो नोएडा के कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है. श्रमिकों की मांग है कि यहां भी सभी कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 20,000 की जाए. धीरे-धीरे यह विवाद केवल रिचा ग्लोबल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आसपास की अन्य एक्सपोर्टर कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों में भी फैल गया. बड़ी संख्या में श्रमिक सड़कों पर उतर आए जिससे औद्योगिक क्षेत्र में कामकाज भी प्रभावित हुआ.
Noida, Uttar Pradesh: District Magistrate Medha Roopam says, “I would like to inform you all that in the last two to three days, detailed meetings have been held with all industrial units, and the following instructions have been issued, which will be ensured to be implemented.… pic.twitter.com/sN4t3eJUzd
— IANS (@ians_india) April 13, 2026
बीते कई दिनों से चल रहे इस प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. श्रम आयुक्त समेत कई अधिकारियों ने कंपनी प्रबंधन के साथ घंटों तक बातचीत की थी. प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों की मुख्य मांगे हैं कि उनका वेतन 20000 रुपये मासिक किया जाए. बैंक खाते में 30 नवंबर तक बोनस दिया जाए. किसी भी कर्मचारी को अनावश्यक रूप से सेवा से न निकाला जाए. ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से किया जाए, कोई कटौती न हो. हर कर्मी को साप्ताहिक अवकाश मिले रविवार को काम कराया जाए तो उसका दोगुना भुगतान किया जाए.
प्रशासन का दावा है कि श्रमिकों की अधिकांश मांगों को लिखित रूप में मान लिया गया है और फैक्ट्री मालिकों को निर्देश भी दिए गए हैं कि वे श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करें. हालांकि, श्रमिकों का कहना है कि वेतन वृद्धि के मुद्दे पर उन्हें अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है और कंपनी प्रबंधन इस पर टालमटोल कर रहा है. इसी वजह से उनका आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा.
By IANS
नोएडा फेस-2 में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, वेतन वृद्धि को लेकर बढ़ा बवाल, रिचा ग्लोबल कंपनी से शुरू हुआ था विवाद
