बवाल तय ! पोप को सुनाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की अपनी हैरान कर देने वाली तस्वीर, खुद को….
फोटो: आईएएनएस
बवाल तय ! पोप को सुनाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की अपनी हैरान कर देने वाली तस्वीर, खुद को….
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धार्मिक गुरु – पोप लियो XIV को आड़े-हाथों लिया है. साथ ही उन्होंने एक एआई-जेनरेटेड तस्वीर साझा की है जिसमें वह खुद को चमत्कार करते हुए दिखा रहे हैं. इस तस्वीर में वह एक बीमार व्यक्ति को स्पर्श कर रहे है. इस तस्वीर को बाइबल में वर्णित जीसस क्राइस्ट द्वारा लाजरूस को जीवित करने के प्रसंग से जोड़ा जा रहा है.
तस्वीर में ट्रंप के आसपास अमेरिकी झंडा, सैन्य विमान और प्रतीकात्मक देवदूत जैसी आकृतियां दिखाई दे रही हैं जो इसे राजनीतिक और धार्मिक प्रतीकों का मिश्रण बनाती हैं. यह पोस्ट उस समय सामने आई जब ट्रंप ने पोप को ‘अपराध के प्रति कमजोर’ और ‘विदेश नीति के लिए हानिकारक बताया था.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि यदि वह राष्ट्रपति न बने होते तो पोप फ्रांसिस के निधन के बाद पोप लियो XIV का चयन संभव (पोप नहीं बन पाते) नहीं होता. उन्होंने पोप पर आरोप लगाया कि वह ईरान के परमाणु मुद्दे और अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों को लेकर नरम रुख अपनाते हैं.
दूसरी ओर, पोप लियो XIV ने हाल ही में वैश्विक संघर्षों, विशेषकर ईरान से जुड़े तनाव पर अमेरिकी नीतियों की आलोचना करते हुए शांति और संवाद का आह्वान किया था.
अपने बयान में ट्रंप ने होर्मुज जलमार्ग को लेकर भी सख्त रुख दोहराया और दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है. उन्होंने अपने कार्यकाल का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें मजबूत कानून-व्यवस्था और आक्रामक विदेश नीति लागू करने के लिए भारी जनसमर्थन मिला था.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
