पैसे नहीं देने पर पोस्टमॉर्टम हाउस के स्टाफ ने परिजनों को सौंपा नग्न शव , VIDEO

Post-mortem (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

पैसे नहीं देने पर पोस्टमॉर्टम हाउस के स्टाफ ने परिजनों को सौंपा नग्न शव , VIDEO

 

नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस से एक बेहद दुखद और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां तैनात कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों से शव को ढंकने (कफन) के नाम पर ₹3,000 की रिश्वत मांगी. आरोप है कि जब परिवार ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो कर्मचारियों ने शव को बिना कपड़े के ही परिजनों को सौंप दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना का शिकार हुआ परिवार चिपयाना गांव का रहने वाला है जिनके बेटे रचित ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों का आरोप है कि रिश्वत न देने पर स्टाफ ने शव को हाथ तक लगाने से मना कर दिया. मजबूर होकर परिवार को खुद ही श्मशान घाट से चादर खरीदकर लानी पड़ी. इसके बाद शव को सबके सामने ढंकना पड़ा. इस दौरान परिजनों ने एक वीडियो भी बनाया जिसमें वे कर्मचारियों की संवेदनहीनता और पैसों की मांग का जिक्र कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!