महिला एसडीएम ने चलाया बुलडोजर (जेसीबी मशीन), गिराया अवैध निर्माण, भू-माफिया में हड़कंप

Mahila SDM (1) (1)
The Hindi Post

महिला एसडीएम ने चलाया बुलडोजर (जेसीबी मशीन), गिराया अवैध निर्माण, भू-माफिया में हड़कंप

 

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में प्रशासन ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. कलेक्टर के आदेश पर वरुड मार्ग और अमरावती रोड जैसे इलाकों में बिना अनुमति के बनाई जा रही कॉलोनियों को जेसीबी (JCB) और ट्रैक्टर की मदद से ढहा दिया गया. इस कार्रवाई में अवैध रूप से बनाई गई सड़कें, बाउंड्री वॉल और बिजली के खंभे तोड़ दिए गए.

जांच में पता चला कि अमरावती रोड पर खेती की उपजाऊ जमीन को धोखे से प्लॉट बनाकर बेचा जा रहा था. बिना सरकारी मंजूरी के सड़क बनाने और कॉलोनी काटने का आरोप है. शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया.

इस कार्रवाई के दौरान एक अनोखी तस्वीर भी तब दिखी जब एसडीएम अलका इक्का ने खुद जेसीबी चलाकर अवैध दीवारें गिराईं. वहीं, तहसीलदार ने खुद ट्रैक्टर चलाकर अवैध निर्माण सामग्री जब्त करवाई. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान अभी थमेगा नहीं. आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों जैसे नागपुर रोड और भोपाल रोड पर भी अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!