नोएडा: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Noida 10 (1)
The Hindi Post

जिस कार्रवाई की मांग योगी सरकार से की जा रही थी आखिरकार वो अब की जा रही है. नोएडा अथॉरिटी, सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (नोएडा) पहुंचकर महिला से बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को गिरा दिया.

श्रीकांत ने अपने फ्लैट के आसपास अवैध निर्माण करवा लिया था. इसका सोसाइटी के लोग विरोध करते थे. आज उसे तोड़ दिया गया.

सोसाइटी के लोग बताते है कि श्रीकांत के रसूख के चलते, उसपर कभी कार्रवाई नही हुई. यही कारण है कि उसने अवैध निर्माण किया और उसे हटाने के लिए तैयार भी नही हुआ. और अब जब उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है, तो सोसाइटी के लोग बेहद खुश है.

श्रीकांत का सोसाइटी में ही रहने वाली महिला से अभद्रता करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हुआ. इस वीडियो में त्यागी, महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के सामने आने के बाद से लोग उसपर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी हालांकि वो पिछले दो दिन से फरार चल रहा है. पुलिस उसको पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है.


VIDEO | अजगर की मजबूत पकड़ में फंसा था कुत्ता, बहादुर बच्चों ने बचाई उसकी जान, वीडियो आया सामने


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!