अजगर की मजबूत पकड़ में फंसा था कुत्ता, बहादुर बच्चों ने बचाई उसकी जान, वीडियो आया सामने

Snake python-g0d704e57a_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते है। इस विडियोज को लाखों लोग देखते है और शेयर करते है। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बहुत ही खास है। इसमें कुछ बच्चे मिलकर एक कुत्ते को अजगर की कैद से छुड़ाते हुए नजर आते है। ऐसा करते समय बच्चों की जान भी जोखिम में होती है पर वो उसकी परवाह नहीं करते है।

दरअसल, कुत्ता अजगर की गिरफ्त में होता है। अजगर धीरे-धीरे अपनी पकड़ बढ़ा रहा होता है। वही कुत्ता अपने को छुड़ाने की कोशिश करते हुए भी नजर आता है। तब ही यह बच्चे, कुत्ते को अजगर की कैद से निकालते हुए नजर आते है।

इस वीडियो को ट्विटर पर @fingensezgin नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया है। 41 सेकेंड के इस वीडियो को 6 अगस्त को शेयर किया गया था। 24 घंटे में इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।

बच्चो के प्रयास से, कुत्ता अजगर की गिरफ्त से मुक्त हो जाता है और भाग निकलता है। सोचिए अगर यह बच्चे न आते तो क्या होता। उस स्थिति में अजगर, कुत्ते को निगल जाता। इसलिए जिसने भी इन बच्चों की बहादुरी देखी वो उनकी तारीफ करते थक नहीं रहा है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!