बिना गैस कनेक्शन के भी घर आएगा LPG सिलेंडर, जानिए कैसे मिलेगी डिलीवरी
फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
बिना गैस कनेक्शन के भी घर आएगा LPG सिलेंडर, जानिए कैसे मिलेगी डिलीवरी
अगर आपके घर में एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके घर बिना गैस कनेक्शन के भी एलपीजी सिलेंडर मिल जाएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. किक्व कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपरेशन के साथ हाथ मिलाया है. इस साझेदारी के तहत अब देश की पहली ऑन डिमांड डिलीवरी सर्विस शुरू होगी.
इसका मतलब है कि अब आपको घर बैठे-बैठे भी बिना गैस कनेक्शन के एलपीजी गैस सिलेंडर मिल जाएगा. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इसकी बुकिंग कैसे करनी है और क्या आपको किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी? इन सभी सवालों के जवाब आपको देते हैं.
कैसे बुक होगा बिना गैस कनेक्शन के LPG सिलेंडर?
LPG गैस सिलेंडर बुक करने के लिए आपको सबसे पहले केवाईसी वेरिफिकेशन पूरा करना होगा. यानी एलपीजी डिलीवरी के लिए केवाईसी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स पूरे करना जरूरी है. इसके बाद ही ऑर्डर को रिफिल माना जाएगा. साथ ही, डिलीवरी के समय खाली एलपीजी सिलेंडर को देना जरूरी है. इंस्टामार्ट पर कंफर्म किए गए सभी ऑर्डर HPCL के रिजस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स नेटवर्थ के जरिए पूरे किए जाएंगे.
गैस कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत
इंस्टामार्ट और HPCL की डील से हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने HP Navya नाम का 10 किलोग्राम का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लॉन्च कर दिया है. इसके अलावा ग्राहक 5 किलोग्राम वाला मेटल एलपीजी सिलेंडर भी ऑर्डर कर पाएंगे. इससे नौकरी करने वाले, स्टूडेंट्स और रेंट पर रहने वाले लोगों को भी गैस बुकिंग में आसानी होगी. इस सर्विस को फिलहाल बेंगलुरू में शुरू किया गया है.
गैस का लेवल भी आएगा नजर
गैस सिलेंडर के सुरक्षा के लिए भी सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HPCL ने जानकारी दी है कि HP Navya सिलेंडर को पारंपरिक स्टील सिलेंडर के हल्के और रस्ट फ्री ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया है. इसकी बॉडी भी ट्रांसपरेंट होगी. ऐसे में ग्राहक को गैस का लेवल भी दिख जाएगा. कंपनी का कहना है कि ये कॉम्पैक्ट डिजाइन सभी छोटे परिवारों और ऐेस घरों के लिए हैं जो एक छोटा सिलेंडर चाहते हैं या फिर सेकेंडरी सिलेंडर लेना चाहते हैं.
