पुलिस का नहीं है खौफ! बदमाशों का तांडव, की अंधाधुंध फायरिंग, पूरी घटना का वीडियो आया सामने
पुलिस का नहीं है खौफ! बदमाशों का तांडव, की अंधाधुंध फायरिंग, पूरी घटना का वीडियो आया सामने
नवादाः बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार लोगों पर गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं. अब नवादा के हिसुआ दरबार चौक पर शनिवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक नामी हार्डवेयर और इलेक्ट्रिक व्यवसायी को मौत के घाट उतारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि व्यवसाई नीरज प्रकाश लाल और उनके भाई नवीन कुमार बाल-बाल बच गए. गोली उनके सिर को छूकर निकल गई जिससे दोनों घायल हो गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो देखने वालों की रूह कंपा दे रही है.
घटना तब हुई जब नीरज प्रकाश अपने प्रतिष्ठान बालाजी सेल्स हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिक को बंद कर चुके थे. रात करीब 9 बजे दो अपाचे बाइक पर सवार छह अपराधी दुकान पर पहुंचे. बारिश की वजह से सड़क पर सन्नाटा पसरा था. अपराधियों ने स्विच खरीदने का बहाना बनाया. शक होने पर नीरज ने स्विच का नमूना मांगा और कहा कि दुकान बंद है, कल आएं. इसी बात पर विवाद बढ़ गया. गाली-गलौज के बाद एक बदमाश ने हेलमेट से व्यवसाई के चेहरे पर वार किया, तभी दूसरे ने पिस्टल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.
बिहार के नवादा में अपराधियों का दुस्साहस
◆ गोली दुकानदार के सिर से सटकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए
◆ पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई #BiharCrimes #NawadaCrime pic.twitter.com/nFaebotRUd
— News24 (@news24tvchannel) July 27, 2025
