पुलिस ने रविवार तड़के साढ़े 3 बजे कार्रवाई की, रेव पार्टी पर डाली रेड, 2 महिलाओं ….

Cropped image of young girls wearing heels (1)

सांकेतिक तस्वीर (Meta AI)

The Hindi Post

पुलिस ने रविवार तड़के साढ़े 3 बजे कार्रवाई की, रेव पार्टी पर डाली रेड, 2 महिलाओं ….

 

मुंबई | महाराष्ट्र के पुणे शहर की पुलिस ने रेव पार्टी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुणे में हुई इस रेव पार्टी में एक बड़ेी राजनीतिक पार्टी का रिश्तेदार भी शामिल है. पुणे पुलिस ने आईएएनएस से इसकी पुष्टि की है.

पुणे के आलिशान खराड़ी इलाके के एक अपार्टमेंट से रेव पार्टी चल रही थी. पुलिस की ओर से रविवार तड़के करीब 3:30 बजे कार्रवाई की गई. इस रेड में शराब, गांजा सहित कई नशीली सामग्री जब्त की गई. पांच पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है.

पुणे पुलिस के मुताबिक एफआईआर की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. अभी ये सभी हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है.

फ्लैट में तीन अन्य महिलाएं भी थीं, जो मौके से फरार हो गईं. उनकी तलाश की जा रही है. हिरासत में ली गईं दो युवतियां कॉलेज पास आउट हैं, और पांच लोगों में से एक पर पहले भी जुआ खेलने का केस दर्ज है, जबकि दो डॉक्टर हैं. एक अन्य के बैकग्राउंड ग्राउंड की जांच की जा रही है.

पुणे पुलिस ने आईएएनएस से बताया कि पुणे रेव पार्टी में एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ नेता का रिश्तेदार भी गिरफ्तार किया गया है. उसे इस रेव पार्टी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

बता दें कि यह छापेमारी 26 जुलाई की देर रात की गई. छापेमारी के दौरान ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त की गई.

पुणे पुलिस की अपराध शाखा को इस पार्टी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस ने पार्टी स्थल पर छापा मारा और वहां मौजूद संदिग्धों को हिरासत में ले लिया.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!