‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का नया CCTV फुटेज आया सामने, फोन पर बात करता दिखा

Amritpal Singh Collage 2 (2) (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल सिंह फरार चल रहा है. पंजाब पुलिस उसको ढूंढ रही है. अमृतपाल अपना ठिकाना लगातार बदल रहा है.

अब एक नया CCTV फुटेज सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फुटेज में दिख रहा शख्स अमृतपाल सिंह है. वह फोन पर बात करता हुआ नजर आ रहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो पटियाला की है. सबसे पहले शख्स एक घर से निकलता है. फिर थोड़ी दूर तक जाता है और लौट कर वापस आता है. इस दौरान, वो फोन पर किसी से बात कर रहा है.

अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पर वो अपना हुलिया और ठिकाना बदल रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!