केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने लखनऊ में की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

Dead Body Depositphotos_316440000_s-2019 (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

लखनऊकेंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर (47) ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. लखनऊ पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. मामला लखनऊ के दुबग्गा का है. नंदकिशोर रियल एस्टेट कारोबारी थे. उनका शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला. उनके बेटे विशाल ने मीडिया को बताया कि वो कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे. केंद्रीय मंत्री के भतीजे की आत्महत्या की खबर सुनकर घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. वहां मौजूद लोग इस घटना से हैरान थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!