आधी रात में भीषण एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात बदमाश भीम
सांकेतिक तस्वीर
आधी रात में भीषण एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात बदमाश भीम
कानपुर | गैंगस्टर भीम महाबहादुर जोरा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. जोरा नेपाल ले रहने वाला था. यह मुठभेड़ सोमवार देर रात को हुई.
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नई दिल्ली के नेहरू प्लेस के पास स्थित आस्था कुंज पार्क में हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर भीम महाबहादुर जोरा मारा गया.
गुरुग्राम अपराध शाखा (सेक्टर 43) और दिल्ली पुलिस ने मिलकर इस बदमाश को ढेर किया.
पुलिस के अनुसार, एक लाख रुपये का नकद इनामी 30 वर्षीय जोरा – हत्या, डकैती और हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम में एक भाजपा पदाधिकारी के घर हुई 20 लाख रुपये की चोरी सहित कई जघन्य अपराधों में वांछित था.
पुलिस ने उसके पास से एक अत्याधुनिक स्वचालित पिस्तौल, एक जिन्दा कारतूस, खाली कारतूस और औज़ारों से भरा एक बैग बरामद किया है.
अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस कार्रवाई को अंजाम सेक्टर 43 अपराध शाखा के निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दिया गया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क (इनपुट्स: आईएएनएस)
