बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, 8 महिलाओं…

Woman Depositphotos_843611004_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, 8 महिलाओं…

 

मुंबई | चेंबूर के आरसी मार्ग स्थित प्रमिला बार एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी कर मुंबई पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. बार और रेस्टोरेंट की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा फलफूल रहा था. पुलिस ने बार मैनेजर, मालिक और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि 8 महिलाओं को वहां से सुरक्षित निकाला गया है.

यह कार्रवाई आरसीएफ पुलिस स्टेशन को मिली एक गुप्त सूचना पर की गई. पुलिस को जानकारी मिली थी कि प्रमिला बार में बार की आड़ में यौन सेवाएं दी जा रही हैं. दोनों थानों की संयुक्त टीम ने जाल बिछाया. एक फर्जी ग्राहक को बार भेजा गया. मैनेजर निशिकांत सदानंद साहू ने फर्जी ग्राहक को 1,000 रुपए में यौन सेवा देने का ऑफर दिया. इसके बाद फर्जी ग्राहक सहमत हो गया और उसे बार की पहली मंजिल पर ले जाया गया. वहां उसने एक ड्रिंक ऑर्डर किया. इसके बाद महिला बारटेंडर पहुंची और उसने अनुचित व्यवहार शुरू कर दिया. इस बीच पुलिस ने वहां रेड मार दी.

छापेमारी के दौरान अंबेडकर नगर, मानखुर्द की रहने वाली 41 वर्षीय महिला को फर्जी ग्राहक से पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ा गया. बार में कुल 8 वयस्क महिलाएं काम करती मिलीं, जो वेश्यावृत्ति में लिप्त थीं.
ये महिलाएं मुंबई के चेंबूर, तिलक नगर, मानखुर्द और उल्हासनगर जैसे इलाकों की रहने वाली हैं. महिलाओं को तुरंत सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है और उन्हें काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उनके इलाकों में वेश्यावृत्ति करने वाले परिचितों ने उन्हें इस धंधे में धकेला. उन्होंने खुलासा किया कि मैनेजर निशिकांत साहू ने उन्हें बार मालिक वसंत चंद्रशेखर शेट्टी से मिलवाया था जो रैकेट चला रहा था. मैनेजर और मालिक ने रैकेट चलाने की बात कबूल कर ली है. गिरफ्तार ग्राहक भी पूछताछ का सामना कर रहा है.

आरसीएफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण है. पुलिस इस धंधे में शामिल अन्य रैकेट का पता लगा रही है.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!