यूपी के तीन स्टेशनों के बदल गए नाम, अब इस नाम से जाने जाएंगे

Train (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तीन स्टेशनों का नाम बदलने की घोषणा की है. इन स्टेशनों में प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू स्टेशन और विश्वनाथगंज स्टेशन शामिल हैं.

गृह मंत्रालय ने जुलाई में इन स्टेशनों के नाम बदलने को मंजूरी दी थी. अब इन तीन रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है.

उत्तर रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक, प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर बेल्हा देवी धाम, अंतू स्टेशन का नाम मां चंद्रिका देवी धाम और विश्वनाथगंज स्टेशन का नाम अब शनिदेव धाम विश्वनाथ के नाम से जाना जाएगा.

बता दे कि प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने केंद्र से तीन स्टेशनों का नाम बदलने का आग्रह किया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!