सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 40 से अधिक लोग झुलसे, 06 की मौत

Fire in apartment in Mumbai 6 dead (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

मुंबई | मुंबई में शुक्रवार तड़के एक बिल्डिंग की पार्किंंग में लगी भीषण आग से पांच महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए.

बीएमसी आपदा नियंत्रण की ओर से बताया गया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उपनगरीय गोरेगांव में जय भवानी बिल्डिंग की पार्किंग में आग लग गई. आग में अब तक पांच महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल हैं.

हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, इनमें 18 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं. इस दौरान 04 चार पहिया वाहन और 30 दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए.

बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों के कड़े प्रयासों के बाद सुबह करीब 6.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और जांच चल रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!