सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कहा – Poor Lady….., भड़क गई बीजेपी, VIDEO
नई दिल्ली | संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी का विवादित बयान सामने आया है.
उन्होंने मीडिया के सामने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘पुअर लेडी’ यानि बेचारी महिला बताया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भाषण के दौरान अंत तक बहुत थक गई थी. बेचारी मुश्किल से बोल पा रही थी.
संयुक्त अभिभाषण में हिस्सा लेने के बाद मीडिया के सामने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे. तीनों आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान अपनी मां को देखते हुए राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को ‘बोरिंग’ बताया.
सोनिया गांधी ने कहा, “इसमें कुछ नया नहीं था. पुरानी चीजों को रिपीट किया गया है. सोनिया ने प्रियंका गांधी की ओर जाते हुए कहा कि राष्ट्रपति काफी थक गई थी. वो बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थी… खराब बातें बोली .. पुअर लेडी (बेचारी महिला).
बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र से शुरू हो गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कामों को गिनाया. साथ ही ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ संशोधन जैसे विधेयक का जिक्र किया.
“‘The poor lady, the President was getting tired at the end.’
Isn’t this remark by Sonia Gandhi towards the President insulting
President age is 66 and Sonia Gandhi is 78
They brought unwell Manmohan Singh in a wheelchair for voting in Parliament—that wasn’t a “poor thing.”… pic.twitter.com/0b3PyyZ8Yt
— Lala (@FabulasGuy) January 31, 2025
