कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उद्धव ठाकरे की सेना, शरद पवार की पार्टी और कांग्रेस यह तय हुआ

Uddhav Thackeray Sharad Pawar Nana Patole (1)

Photo Credit: IANS

The Hindi Post

मुंबई | महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर जारी ऊहापोह की स्थिति पर मंगलवार को विराम लग गया. महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने प्रदेश के सभी 48 लोकसभा सीटों को लेकर सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर मुहर लगा दी है.

सीट शेयरिंग के मुताबिक, शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि नाना पटोले के नेतृत्व में कांग्रेस 17 सीटों पर और शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी 10 सीटों पर दावा ठोकेगी.

महाविकास अघाड़ी गठबंधन के सभी नेताओं की मौजूदगी में यह ऐलान किया गया. इस दौरान पीडब्लूपी, सीपीआई, आप, सीपीएम, एसपी और अन्य दलित पार्टियों के नेता भी मौजूद थे.

अधिकांश सीटों पर दावेदारों के नाम पर मुहर लगा दी गई है, वहीं शेष सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान आने वाले दिनों में कर दिया जाएगा. सभी सीटों पर जीतने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

पवार ने कहा कि फिलहाल किसी भी सीट पर कोई मतभेद नहीं है. वहीं, ठाकरे ने छोटे दलों द्वारा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन पर दबाव नहीं बनाने को लेकर उनकी प्रशंसा की.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!