गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

Arvind (1) (1)

फाइल फोटो | IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री को झटका लगा है. दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने ED द्वारा उनकी गिरफ्तारी और हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को (दिल्ली हाई कोर्ट में) चुनौती दी थी.

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने ED की इस दलील पर गौर किया कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत थे.

कोर्ट ने कहा, “हमारे सामने रखी गई फाइलें और सबूतों से पता चलता है कि ED ने कानून का पालन किया है. ट्रायल कोर्ट का आदेश दो लाइन का आदेश नहीं है. ED के पास हवाला डीलरों के साथ-साथ गोवा चुनाव में AAP उम्मीदवारों के बयान भी हैं.”

बता दे कि पिछले हफ्ते ED ने केजरीवाल की याचिका पर अपना जवाबी हलफनामा दाखिल किया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!