निदा खान ने अपनाया सनातन धर्म, हिंदू बनने की बताई वजह, कहा- “यहां…”
गाजियाबाद के एक मंदिर में हुिंदू संगठन के साथ विधि-विधान से निदा खान ने हिंदू धर्मं अपनाया (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
गाजियाबाद में एक मुस्लिम महिला ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है. दिल्ली की निदा खान धर्मांतरण के बाद अब वेदिका सिसोदिया बन गई है. गाजियाबाद में एक हिंदू सगंठन ने निदा की कथित ‘घर वापसी’ कराई. महिला का आरोप है कि पति और अन्य लोगों के उत्पीड़न से तंग आकर उसने सनातन धर्म का रुख किया. वेदिका बनी निदा ने कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं को बहुत इज्जत दी जाती है और वह इस वजह से इसे अपनाने को प्रेरित हुई.
मूल रूप से दिल्ली के वजीराबाद निवासी निदा खान बीते करीब छह महीने से पंचवटी कॉलोनी में रह रही थीं. युवती ने बताया कि उसका पति उस पर अत्याचार करता था. युवती की घर वापसी हिंदू रक्षा दल के द्वारा कराई गई. हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसोदिया और उनकी पत्नी रेखा सिसोदिया ने वेदिका को गोद लिया है. गौरव सिसोदिया ने बताया कि युवती की लव मैरिज दादरी निवासी युवक से हुई थी. युवती पहले उससे ऑनलाइन बातचीत किया करती थी. इस दौरान दोनों के बीच प्रेम हुआ और उन्होंने विवाह कर लिया.
निदा खान धर्मांतरण करके गरिमा सिसोदिया बन गई है। हिंदू रक्षा दल अध्यक्ष पिंकी चौधरी की मौजूदगी में धर्मांतरण कार्यक्रम गाजियाबाद, यूपी में हुआ। pic.twitter.com/eDr76c8ejI
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 29, 2025
युवक ने खुद को कुंवारा और 26 वर्ष का बताया था, लेकिन विवाह के बाद युवती को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसने अपने भाई और दोस्तों के साथ भी अवैध संबंध बनाने का दबाव युवती पर डाला. इन सब घटनाओं से आहत होकर पीड़िता अपने पति से अलग रह रही थी.
गौरव सिसोदिया ने बताया कि करीब एक महीने पहले वह युवती से उसके मकान मालिक के माध्यम से मिले थे. इस दौरान युवती ने अपने साथ हुए अन्याय की जानकारी दी थी, जिसके बाद गौरव और उनकी पत्नी ने निदा खान की घर वापसी कराते हुए उन्हें गोद लेने का निर्णय लिया. बुधवार को सभी विधि-विधान के साथ मंदिर में युवती की घर वापसी कराई गई, जिसके बाद वह वेदिका बन गई.
निदा से वेदिका बनी महिला से जब यह पूछा गया कि उसने धर्मांतरण क्यों किया तो उसने अपने पति पर अत्याचार के आरोप लगाए और कहा कि सनातन धर्म में जिस तरह महिलाओं को इज्जत की जाती है वह देखकर उसने इसे अपनाने का फैसला किया. वेदिका ने कहा कि उसके पति के भाई और दोस्त भी उसे बुरी नजर से देखते थे और वह इस तरह के व्यवहार से तंग आ चुकी थी.
