सोनाली फोगाट मौत मामला: गोवा पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मंगलवार (23 अगस्त) को गोवा में मौत हो गई थी। पहले कहा जा रहा था कि सोनाली की मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है पर उनके परिवार ने इसपर संदेह जताया। अभी तक सोनाली फोगाट का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। इसलिए मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। अब गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट मौत मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है।
ANI ने गोवा पुलिस के हवाले से रिपोर्ट किया कि सोनाली फोगाट मौत मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Murder case registered against two persons in the death of BJP leader Sonali Phogat: Goa Police pic.twitter.com/KZYs5vWpui
— ANI (@ANI) August 25, 2022
सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने उनकी मौत के बाद, सुधीर सांगवान पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने, सुधीर और उसके सहयोगी सुखविंदर पर बहन का यौन शोषण करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। सुधीर, सोनाली फोगाट का पीए है। सोनाली के भाई ने गोवा पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
