भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष

Bhupendra Singh Chaudhary (1)
The Hindi Post

आखिरकार यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी ने भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश की कमान सौंपी है। भूपेंद्र सिंह चौधरी, योगी सरकार में मंत्री है। वह यूपी विधान परिषद के सदस्य है।

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार दोपहर को घोषणा की कि भूपेंद्र चौधरी को यूपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। इस संबंध में, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र जारी करके जानकारी दी कि, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने श्री भूपेंद्र चौधरी, सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

Bhupendra Chauhary is new UP BJP President

भूपेंद्र चौधरी यूपी के पंचायतीराज मंत्री है। वह पश्चिमी यूपी के जाट समाज से आते है। चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी भी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!