मुंबई: रेप के बाद बर्बरता का शिकार हुई महिला की मौत

Stop-Rape

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज

The Hindi Post

मुंबई | यहां साकीनाका में दुष्कर्म और क्रूरता की शिकार 30 वर्षीय पीड़िता की कुछ देर पहले एक नागरिक अस्पताल में अत्यधिक रक्तस्राव के बाद मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंडे ने आईएएनएस को बताया, “यह दुखद अंत है.. उन्हें बहुत गंभीर आंतरिक चोटें आई थीं और उनका निधन हो गया।”

उन्होंने कहा कि पीड़िता की दो नाबालिग बेटियां हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके लिए मुआवजे पर विचार करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना का पता शुक्रवार की सुबह लगा, जिससे पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया और शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए एकमात्र आरोपी मोहन चव्हाण पर अब हत्या के प्रयास के आरोप को हत्या में बदल दिया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!