मुंबई में 30 साल की महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Arrest-IANS-J1_800x500

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

मुंबई | मुंबई में गुरुवार की देर रात 30 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म और क्रूरता के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक साकीनाका के खिरानी रोड इलाके में महिला से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने भागने से पहले क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी।महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है ।

साकीनाका थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत देशमुख ने बताया कि आरोपी की पहचान स्थानीय 45 वर्षीय मधु चव्हाण के रूप में हुई है और इस कायराना अपराध के सिलसिले में उससे पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता को गंभीर हालत में बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देशमुख ने उसके स्वास्थ्य की स्थिति पर टिप्पणी करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि ‘वह उपचाराधीन है।’

अपराध में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए शीर्ष पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!