दो लड़कियों के साथ बाइक पर स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
फोटो: स्क्रीनग्रैब
मुंबई | दो लड़कियों के साथ बाइक पर खतरनाक व्हीली-स्टंट करने वाले युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने युवक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
आरोपी की पहचान फैयाज अहमद कादरी के रूप में हुई हैं. वह 24 साल का हैं और एक हिस्ट्रीशीटर हैं. फैयाज ने पिछले हफ्ते एक बेहद खतरनाक स्टंट किया था. इस स्टंट को बाइक पर किया गया था. वो बाइक चला रहा था और एक लड़की उसके आगे और दूसरी उसके पीछे बैठी हुई थी. वो बाइक को एक पहिए पर चला रहा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद वायरल हो गया था. इस युवक पर कार्रवाई की मांग उठ रही थी. अब पुलिस ने फैयाज को गिरफ्तार कर लिया हैं और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं.
dangerous Stunt with 2 pillion rider one in front & one at rear,
no helmet & doing whilly !they know that Mumbai roads hv became #PotholesFree now…!
pls catch him @MTPHereToHelp
bike reg no. is Mh01DH5987 pic.twitter.com/tvYeRMDR39
— @PotholeWarriors Foundation💙 #RoadSafety🇮🇳🛵🛣 (@PotholeWarriors) March 30, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की आरोपी की गोद में बैठी हुई है जबकि दूसरी लड़की उसको पकड़ कर पीछे बैठी है. तीनों ने हेलमेट नहीं पहना हैं.
बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308, 279, 336, 34 और 114 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 148 और 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
